पुंछ। केंद्र सरकार की तरफ से पहाड़ियों को जनजाति में शामिल किए जाने के उपरांत पहाड़ी कबीले के लोगों की तरफ से राजोरी के बुद्घल से दो सप्ताह पहले शुरू की गई धन्यवाद यात्रा। शनिवार को पुंछ की मंडी तहसील चलकर दोपहर बाद पुंछ नगर के बाहर पुलस्त नदी पर बने पुल पर पहुंची।
जहां सैकड़ों पहाड़ियों ने संजय रैना, मोहम्मद जमान, लोकेश शर्मा, इफ्तिखार बज्मी, संजीव कुमार, जुगल किशोर की अगुवाई में धन्यवाद यात्रा का स्वागत किया। इसके उपरांत पहाड़ियों ने नगर में रैली निकाली। जो मोहल्ला शंकर नगर, नाखांवाले चौक, परेड बाजार, मुख्य बाजार, चौक बाजार, किला बाजार से होती हुई पुंछ बस अड्डे पर पहुंच संपन्न हुई। रैली में बड़ी संख्या में भाग ले रहे भाषी पहाड़ी गीतों पर नाचते गाते केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रवींद्र रैना और उपराज्यपाल का धन्यवाद अदा करते हुए चल रहे थे। इस अवसर पर पहाड़ी कबीले के नेताओं भारत भूूषण शर्मा, एहसान मिर्जा, ठाकुर राजेंद्र सिंह आदि कहना था कि 70 वर्षों से पहाड़ियों के साथ हो रहे भेदभाव को समाप्त करने एक पहाड़ियों को जनजाति का दर्जा देने के लिए हमारे लोग चालीस साल से संघर्ष कर रहे थे, लेकिन किसी राज्य अथवा कें द्र सरकार ने पहाड़ियों की मांग की तरफ ध्यान नहीं दिया। ऐसे में मोदी जी ने पहाड़ियों से उन्हें जनजाति का दर्जा देने के लिए जो वादा किया था। उसे पूरा करते हुए पहाड़ी कबीले को जनजाति सूची में शामिल किया है।