फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   meeting

जिला विकास आयुक्त और एस एस पी ने हाड़ी और मोड़ा बच्छाई का दोरा कर लोगों की समस्याएं सुनी

विज्ञापन
meeting
पुंछ जिले के जम्मू शहीद में ग्रामीणों को संबोधित करते जिला विकास आयुक्त एंव उपस्थित लोग - फोटो : POONCH
पुंछ। उपायुक्त इंद्रजीत और एसएसपी डॉ. विनोद कुमार ने अधिकारियों के साथ सुरनकोट के गांव हाड़ी और मोड़ा बच्छाई का दौरा किया। इस दौरान सभी अधिकारी क्षेत्र में स्थित पर्यटन एवं ऐतिहासिक स्थल जम्मू शहीद पहुंचे। जहां पहले से बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों, पंचायत सदस्यों एवं डीडीसी सदस्य शाहनवाज हुसैन ने अधिकारियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने जनता दरबार लगा कर लोगों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने क्षेत्र में बिजली, पानी एवं स्वास्थ्य सेवाओं की हालत में सुधार लाने, बिजली की उचित आपूर्ति व्यवस्था के लिए नए खंभेे एवं नई तारें लगवाने, जम्मू शहीद को पर्यटन मानचित्र पर लाने और इसको पर्यटन स्थल जब्बी धोती से जोड़ने के लिए डोक क्षेत्र बड़ी बैक से सड़क निर्माण कराने की मांग की। कहा कि इस सड़क निर्माण से दोनों पर्यटन स्थल जुड़ जाएंगे। पर्यटक आसानी से इन स्थलों तक आ जा सकेंगे, जिससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढे़गे।
विज्ञापन

उपायुक्त ने लोगों की मांगों को ध्यान से सुनने के साथ ही मौजूद किसानों से क्षेत्र में बागवानी के विकास के लिए उठाए जा रहे सरकारी कदमों से होने वाले लाभ के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। किसानों ने क्षेत्र में बागवान, भेड़पालन, कृषि विकास हेतु और योजनाएं चलाने की मांग की। उपायुक्त ने अधिकारियों को क्षेत्र में समय-समय पर दौरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed