फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   meeting

जिला विकास आयुक्त ने रमजान,नवरात्री और बैसाखी को लेकर धार्मिक संगठनों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक

विज्ञापन
meeting
पुंछ। उपायुक्त इंद्रजीत ने मंगलवार को रमजान, नवरात्र और वैसाखी की तैयारियों एवं इन त्योहारों को बिना किसी प्रकार के विघ्न के संपन्न कराने को लेकर बैठक की। इसमें मुस्लिम, शिया, हिंदू एवं सिख समुदाय के पदाधिकारियों के साथ ही सभी विभागों के जिला अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में जहां सभी समुदायों के प्रमुखों ने धार्मिक आयोजनों की रूपरेखा के बारे में उपायुक्त को जानकारी दी। वहीं मुस्लिम धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों और उलेमाओं ने रमजान के दौरान बिजली, पानी, राशन की आपूर्ति, साफ सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था की उचित कराने की मांग की।
विज्ञापन

बैठक में रमजान के दौरान सुबह सहरी, शाम को रोजा इफ्तारी और रात को जब सब लोग तरावीह पढ़ने जाते हैं तो उस समय बिजली की आपूर्ति सुचारु रखने का अनुरोध किया। उपायुक्त ने सभी विभागों के अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने नगरपालिका के अधिकारियों साफ सफाई की उचित व्यवस्था के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed