{"_id":"efd20fbf542978366c87b3d9d0b203a7","slug":"keep-your-surroundings-cleanliness-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘अपने आसपास रखें साफ-सफाई’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘अपने आसपास रखें साफ-सफाई’
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में क्षेत्र के विधायक शाह मोहम्मद तांत्रे और प्रशासन की तरफ से स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया गया। इस अवसर पर विधायक ने स्थानीय लोगों से साफ-सफाई रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन
दोपहर 11बजे जिला मुख्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग और सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने भाग लिया। इसकी अध्यक्षता एसीआर मोहम्मद शफीक और डीएसपी मुजीब रहमान ने की, जबकि क्षेत्र के विधायक मुख्य आतिथि रहे।
विज्ञापन
उन्होंने अभियान का शुभारंभ किया। अभियान में नगरपालिका प्रशासन ने भी भाग लिया।