{"_id":"606a1b2e8ebc3e76a12217fa","slug":"jammu-kashmir-news-poonch-news-jmu232752848","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं ने अमन-शांति के साथ कोरोना से मुक्ति की दुआ मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं ने अमन-शांति के साथ कोरोना से मुक्ति की दुआ मांगी
विज्ञापन
पुंछ। जिले के बांडीचेचियां में नियंत्रण रेखा पर स्थित जियारत तकिया शरीफ पर रहमतुला दरवेश गुलाम कादिर का 22वां दो दिवसीय उर्स रविवार को संपन्न हो गया। अंतिम दिन भी जिले के अलावा राज्य भर से आए हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने जियारत पर सजदा करते हुए अमन, खुशहाली, शांति और कोरोना महामारी से मुक्ति की दुआ मांगी। इस अवसर पर जियारत कमेटी की तरफ से लंगर का भी आयोजन किया गया।
जिला प्रशासन के निर्देश पर जियारत कमेटी की तरफ से कोरोना से बचाव के लिए भी सभी प्रकार के उपाय किए गए थे। श्रद्धालुओं को बिना मास्क और सैनिटाइजर के अंदर नहीं आने दिया जा रहा था। वहीं सामाजिक दूरी का भी पूरी तरह पालन करवाया जा रहा था। डीएसपी हेडक्वार्टर नवाज अहमद की देखरेख में पुलिस एवं यातायात पुलिस को भी भारी संख्या में तैनात किया गया था।
इस अवसर पर मोहम्मद ताज, मोहम्मद जमान, पीर निसार हुसैन, बाग हुसैन राठौर आदि का कहना है कि गत वर्ष कोरोना महामारी के कारण यहां पर दरवेश गुलाम कादिर का उर्स बड़ी ही सादगी के साथ मनाया गया था। केवल जियारत कमेटी के सदस्य ही यहां मौजूद रहे थे, लेकिन इस बार कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए श्रद्धालु भी शामिल हुए।