फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   culture

पुंछ के सुथरा बावली शिवालय और पावर हाउस में धूमधाम से स्थापित किए गए गणपति बप्पा

विज्ञापन
culture
पुंछ। नगर में पूरे श्रद्धा एवं सम्मान के साथ धूमधाम से गणपति बप्पा की मुंबई से मंगवाई गई मूर्तियों को नगर के सुधरा बावली शिवालय और पावर हाउस के शिव दुर्गा भैरव मंदिर में सजाए गए पंडालों में स्थापित किया गया। इस अवसर पर वैदिक मंत्रों के बीच मूर्तियों की प्रतिष्ठापित कराने के उपरांत मूर्तियों को नौ दिन के लिए श्रद्धालुओं के दर्शन एवं पूजन के लिए रखा गया है।
विज्ञापन

दसवें दिन मूर्तियों का पुलस्त नदी में विसर्जन किया जाएगा। मंगलवार सुबह सुथरा बावली शिवालय में गणपति बप्पा की स्थापना का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शाम पांच बजे नगर के पावर हाउस शिव दुर्गा भैरम मंदिर में त्रिमूर्ति सेवादल की तरफ से मूर्ती स्थापना का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं में संजीव कुमार, विकास शर्मा, डा. भूषण शर्मा की अगुवाई में भाग लिया। करीब दो घंटों तक चले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपरांत मूर्ति की स्थापना की गई। गौरतलब है कि पावर हाउस शिवालय में हर वर्ष भगवान गणपति को शोभायात्रा के रूप में पंडाल तक लाया जात रहा है। परंतु इस बार अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से जिले में जारी धारा 144 के चलते जिले में कहीं भी किसी प्रकार की शोभायात्रा एवं धार्मिक जुलूस आयोजित किए जाने की अनुमति न होने के कारण भगवान गणपति को शोभायात्रा के बजाए सीधे ही पंडाल में ला कर स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed