{"_id":"5c7ad96dbdec22578f2aa7b8","slug":"91551554925-poonch-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने मोबाइल नेटवर्क बंद करवाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। लगता है पाकिस्तान गोलाबारी से बाज नहीं आने वाला है। उसने नियंत्रण रेखा से सटे अपनी तरफ के इलाकों में मोबाइल नेटवर्क बंद करवा दिया है। ऐसे में लगता है उसकी मंशा भारतीय क्षेत्र में और तबाही मचाने की है। नियंत्रण रेखा पर पीओके के गांवों में रात में अंधेरा रहता है। मस्जिदों में अजान के समय चलने वाले लाउड स्पीकर भी बंद रहते हैं। न ही इन दिनों उस पार का कोई आदमी पुलस्त नदी के उस पार अपने पशु चराने ही आता है। पुंछ जिले में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के गांव सुआनाढ़ के ग्रामीणों ने बताया कि यह सब पाकिस्तानी सेना के इशारे पर किया जा रहा है। लोगों को रात में बिजली बंद रखने के लिए कहा गया है, ताकि ऐसा लगे कि गांव पूरी तरह खाली पड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।