फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   corona

मंडी तैहसील प्रशासन ने कोरोना को लेकर लापरवाही बतरने वालों के चालान काटे 2हजार जुर्माना वसूला

विज्ञापन
corona
पुंछ। मंडी तहसील प्रशासन ने मंगलवार को जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में हो रही बढ़ोतरी और लोगों की तरफ से संक्रमण को लेकर बरती जा रही लापरवाही के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान कोरोना को रोकने के लिए जारी निर्देशों का पालन न करने वालों और बिना मास्क के सार्वजनिक स्थलों पर घूम रहे लोगों के चालान काटते हुए दो हजार रुपये से अधिक जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान लोगों को कोरोना को लेकर लापरवाही न बरतने के भी निर्देश दिए। ऐसा न करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की भी धमकी दी। तहसीलदार मंडी शहजादा लतीफ खान ने बीडीओ और एसएचओ को साथ लेकर बाजारों, बस अड्डे, अस्पताल और बैंकों का दौरा किया। उन्होंने जिसे भी बिना मास्क के घूमते देखा पुलिस की सहायता से चालान काटते हुए जुर्माना वसूला। तहसीलदार ने बैंक एवं अस्पताल प्रशासन को कोरोना से बचाव के उपायों का सही प्रकार पालन कराते हुए वहां आने वालाें से सामाजिक दूरी, मास्क पहनने और सैनिटाइजर का प्रबंध रखने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed