{"_id":"afe3a4a4b0645fb03b0b0ced27e379ca","slug":"bhai-duj-celebrated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई दूज पर बहनों ने मांगी भाइयों के लिए लंबी उम्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई दूज पर बहनों ने मांगी भाइयों के लिए लंबी उम्र
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाई बहन के प्यार का प्रतीक भाई दूज का पर्व शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु और सुख शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह से ही बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाने के लिए तैयार बैठी थीं। तिलक लगाने का समय आते ही बहनों ने बढ़े उत्साह व प्रेम के साथ तिलक लगाया व भाइयोें की आरती उतारी। तिलक लगाकर भाई की लंबी आयु के साथ जीवन में हर प्रकार की सफलता के लिए भगवान से प्रार्थना की।
विज्ञापन
भाईयों ने भी इस अवसर पर अपनी बहनों को आशीर्वाद के साथ उपहार दिए। सदैव बहनों की रक्षा तथा प्रेम व स्नेह के साथ हर सुख दुख में बहनों का साथ देने के वचन के साथ भाइयों ने बहनों को आशीर्वाद दिए तथा बहनों की लंबी आयु की कामना की।
विज्ञापन
बताया जाता है कि यदि भाई बहन के हाथ का बनाया भोजन करे तो उससे भाई की आयु में वृद्धि होती है तथा बहन के सौभाग्य की रक्षा होती है। इसी आशा एवं विश्वास के साथ भाइयों ने बहनों के हाथ भोजन ग्रहण भी किया।
मेंढर में भैया दूज के मौके पर अपने भाइयों के घर पहुंचीं पल्लवी चंदन, गुडि़या बाली, पलकी चंदन, प्रियंका चंदन, हीना चंदन, मानू कपूर आदि ने बताया कि उन्होंने इस पर्व के मौके पर भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उन्हें जीवन का सुरक्षा कवच पहनाया है। इस मौके पर उन्होंने भाइयों की लंबी उम्र के लिए भगवान से प्रार्थना की।