फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   article 370 mobile

पुंछ में एक महीने बाद सभी कंपनियों के मोबाइल नेटवर्क बहाल

विज्ञापन
article 370 mobile
पुंछ। करीब एक महीने के बाद जिले में सभी मोबाइल नेटवर्क से कालिंग सेवा बहाल हो जाने के साथ ही उपभोक्ताओं के साथ कंपनियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सभी मोबाइल रिचार्ज करने वालों की दिनभर चांदी रही। अकेले पुंछ में ही वीरवार को एक दिन में अलग अलग कंपनियों के करीब पांच लाख के रिचार्ज हुए।
विज्ञापन

नगर के मुख्य बाजार में मोबाइल विक्रेता और रिचार्ज करने वाले अमित गुप्ता ने बताया कि दिनभर इतनी भीड़ रही है कि खाना खाने का समय नहीं मिला। सभी रिचार्ज करवाने वालों को वह दो घंटे बाद सेवा शुरू होने का समय दे रहे थे। गुप्ता का कहना है कि सभी कंपनियों का नेटवर्क बहाल होने के बाद मोबाइल फोन की बिक्री भी बढ़ गई है। एक महीने में नेटवर्क बंद होने के कारण लोग मोबाइल नहीं खरीद रहे थे। गौरतलब है कि राज्य से अनुच्छेद 370 हटाने के एक दिन पूर्व चार अगस्त को जिले में भी सभी मोबाइल कंपनियों के नेटवर्क बंद कर दिए गए थे। इसके चलते करीब हर उपभोक्ता का रिचार्ज समाप्त हो गया था। ऐसे में नेटवर्क बहाल होने के बाद हर कोई रिचार्ज करवाने को प्राथमिकता दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed