{"_id":"63873226a798f627b33cc3b8","slug":"army-and-sog-recovered-large-number-of-arms-and-ammunition-from-surankot-area-of-poonch","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: पुंछ में आतंकवादी ठिकाने का पर्दाफाश, हथियारों की खेप हुई बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: पुंछ में आतंकवादी ठिकाने का पर्दाफाश, हथियारों की खेप हुई बरामद
Wed, 30 Nov 2022 04:06 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 30 Nov 2022 04:06 PM IST
सार
पुंछ जिले के सुरनकोट के नवाना क्षेत्र में सेना और एसओजी की सयुंक्त टीम ने एक विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए आतंकी ठिकाने का पर्दाफाश किया है।
विज्ञापन
Poonch
- फोटो : सेना
विस्तार
जम्मू संभाग के जिला पुंछ में बुधवार को सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। जिले के दूरदराज क्षेत्र से सेना और एसओजी की टीम को तलाशी अभियान के दौरान हथियारों की खेप बरामद हुई है। इस मामले में सुरक्षाबलों की जांच जारी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पुंछ जिले के सुरनकोट के नवाना क्षेत्र में सेना और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए आतंकी ठिकाने का पर्दाफाश किया है। टीम ने ठिकाने से दो एके राइफल, सात एके मैगजीन, 69 राउंड, एक पिस्तौल, पिस्तौल मैगजीन और पांच हथगोले बरामद किए हैं। हालांकि, तलाशी अभियान के दौरान फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन