{"_id":"606e03ac8ebc3e76a43dec06","slug":"accident-poonch-news-jmu232974663","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव खनेतर में ट्रैक्टर हादसे का शिकार दो युवक घायल,हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव खनेतर में ट्रैक्टर हादसे का शिकार दो युवक घायल,हालत गंभीर
विज्ञापन
पुंछ में दुरघटना ग्रस्त ट्रैक्टर
- फोटो : POONCH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। जिला मुख्यालय से आठ किलोमीटर दूर पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव खनेतर के खनेतर नाला में एक ट्रैक्टर हादसे का शिकार हो गया। हादसे में उस पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम करीब साढ़े छह बजे गांव खनेतर के खनेतर नाला में बजरी लेकर मुख्य सड़क की तरफ आ रहा ट्रैक्टर नंबर जेके 12 ए 8922 चालक के नियंत्रण से बाहर होकर नाले में जा गिरा और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में उस पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का पता चलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे और दोनों घायलों को निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार जारी है। उनकी पहचान उसमान अली (21) पुत्र मोहम्मद अकरम निवासी गांव शींदरा और वसीम अकरम (20) पुत्र मुनीर हुसैन निवासी शींदरा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
इस बारे में डॉक्टर रूबीना का कहना है कि दोनों की घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। उनके सिर पर चोट आने के साथ ही उनकी टांगों में मल्टीपल फ्रैक्चर हैं। हम अभी उनकी जांच कर रहे हैं। जरूरत पड़ी तो उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर किया जाएगा।