{"_id":"29-28381","slug":"Punch-28381-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय एकता को दौड़े हजारों लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय एकता को दौड़े हजारों लोग
Punch
Updated Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
पुंछ (ब्यूरो)। वीरवार को सांप्रदायिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता के लिए हजारों की संख्या में बच्चे, युवा और बुजुर्ग ठंड की परवाह किए बिना दौड़े। इस दौरान लोगों ने राष्ट्रीय एकता और कन्या भ्रूण हत्या रोकने क ा संदेश दिया। तीन स्तरों पर हुई दौड़ में पहले तीन स्थान पाने वालों को नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला प्रशासन की तरफ से दो दिन पूर्व रन फार काम्यूनल हार्मनी का आयोजन किया गया। इसमें हजारों की संख्या में नगर तथा आस पास के स्कूलों के विद्यार्थी, सेना के जवान और बुजुर्ग दौड़े। जिला विकासआयुक्त अजीत कुमार साहू , अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त जतिन्दर सिंह और एसएसपी शमशीर हुसैन की अगुवाई में बड़ी संख्या में जिला अधिकारियों ने भी भाग लिया। दौड़ में पुरुष वर्ग में सेना की 17जेकलाई के प्रिंसपाल सिंह ने पहला, मोहम्मद फरहाद ने द्वितीय और गफूर अहमद तृतीय स्थान पर रहे, जबकि महिला वर्ग में गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल पुंछ की रुकसाना कोसर प्रथम, प्रवीनना कोसर द्वितीय और शाहीन बेगम तृतीय स्थान पर रहीं। बुजुर्गों में मास्टर मनोहर लाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिला विकास आयुक्त अजीत कुमार साहू ने विजेताओं को पुरस्कार दिए।
विज्ञापन