{"_id":"29-25973","slug":"Punch-25973-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक मंच पर नजर आए गठबंधन नेता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक मंच पर नजर आए गठबंधन नेता
Punch
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ (ब्यूरो)। जिले में भी पंचों के कोटे से विधान परिषद सदस्य चुने जाने के अभियान ने गति पकड़ना शुरू कर दिया है। शनिवार को राज्य के राजस्व मंत्री रमण भल्ला ने पुंछ नगर स्थित डाक बंगला में क्षेत्र के सरपंचों के साथ बैठक की। इस मौके पर क्षेत्र में पहली बार कांग्रेस और नेकां के बडे़ नेता एक मंच पर नजर आए। शनिवार दोपहर को नगर स्थित डाक बंगला में अपने जिले के प्रवास के दौरान राज्य के राजस्व मंत्री की तरफ से एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें उनके साथ कांग्रेस के नेता एवं गूजर बकरवाल सलाहकार बोर्ड के उपसभापति चौधरी बशीर नाज, पुंछ हवेली विधान सभा क्षेत्र के नेकां विधायक एजाज जान सहित क्षेत्र के सरपंच आदि भी शामिल हुए। रमण भल्ला ने कहा कि जिस प्रकार राज्य में कांग्रेस और नेकां की गठबंधन सरकार है, उसी को आगे बढ़ाते हुए हमारे नेताओं नेे पंचायत कोटे से विधान परषिद सदस्यों के चुनावों में आपसी तालमेल से चार सीटों में से दो पर प्रत्याशी खडे़ किए हैं। गौरतलब है कि बरसों बाद शनिवार को ऐसा मौका देखने को मिला, जब चौधरी बशीर नाज और एजाज जान एक मंच पर एक-दूसरे के काफी करीब बैठते नजर आए। इससे पूर्व यह दोनाें नेता एक-दूसरे का विरोध करते ही नजर आते रहे हैं।
विज्ञापन