{"_id":"c353ae931689fa91bcb07b1b67a5103c","slug":"40-disabled-people-prosthesis-fixation-sent-to-delhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 अशक्त लोगों को कृत्रिम अंग लगवाने दिल्ली भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 अशक्त लोगों को कृत्रिम अंग लगवाने दिल्ली भेजा
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
शनिवार को आपरेशन सद्भावना के तहत सेना की 93 इंफेंट्रीब्रिगेड और सामाजिक संगठन प्रीतम स्पिरिचुअल ट्रस्ट ने जिले के 40 अशक्त लोगों को, जोकि पाक गोलाबारी, बारूदी सुरंगों में विस्फोट अथवा आतंकी घटनाओं में अपने हाथ, पांव, टांगे या बाजू गंवा चुके हैं, उन्हें कृत्रिम अंग लगवाने के लिए दिल्ली भेजा।
विज्ञापन
वहां महावीर विकलांग सेवा समिति की तरफ से उन्हें नि:शुल्क अंग लगाए जाएंगे। समारोह की अध्यक्षता प्रीतम ट्रस्ट के संस्थापक जगबीर सिंह सूदन, 12जाट के कमांडिंग अधिकारी राणे और ए एसपी अमित गुप्ता ने की।
विज्ञापन
93 इंफेेंट्री ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर नवदीप सिंह बरार, एसएसपी जतिन्दर सिंह जोहर और जिला विकास आयुक्त मोहमद हारूण मलिक मुख्य अतिथी रहे। उन्होंने बस को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के लिए रवाना किया।
विज्ञापन