फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Omar hails Sadiq Khan's victory as the mayor of London

सादिक खान की जीत पर बोले उमर, क्या हिंदुस्तानी कभी किसी अल्पसंख्यक को ऐसे वोट देंगे?

Sat, 07 May 2016 05:06 PM IST
एजेंसी/श्रीनगर
एजेंसी/श्रीनगर Updated Sat, 07 May 2016 05:06 PM IST
विज्ञापन
 Omar hails Sadiq Khan's victory as the mayor of London
उमर अब्दुल्ला नेकां के कार्यकारी अध्यक्ष हैंं। - फोटो : Amar Ujala

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेकां के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को कहा कि लंदन के नए मेयर के तौर पर सादिक खान का निर्वाचन दुनिया के सभी शहरों के लिए एक उदाहरण है। उन्होंने यह भी कहा कि क्या हिंदुस्तान में ऐसे किसी महत्वपूर्ण पद के लिए लोग अल्पसंख्यक समुदाय से एक व्यक्ति को कभी वोट देंगे।

विज्ञापन
उमर ने माइक्रो-ब्लागिंग साइट ट्विटर पर लिखा, 'शाबाश लंदन। सादिक खान की जीत दुनिया को यह दिखाती है कि अपने पक्ष में मतदान के लिए आपको लोगों को डराने की जरूरत नहीं है। यह सभी शहरों के लिए एक नजीर है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'आश्‍चर्य होगा अगर भारत में हमारे शहरों के लोग ऐसे महत्वपूर्ण पद के लिए एक अल्पसंख्यक समुदाय के दूसरी पीढ़ी के एक बाहर से रहने आए को कभी वोट देंगे।, गौरतलब है कि एक पाकिस्तानी मूल के बस ड्राइवर के बेटे सादिक खान को शनिवार को लंदन का नया मेयर घोषित किया गया। उनकी जीत से ब्रिटेन की राजधानी लंदन में आठ साल बाद लेबर पार्टी की वापसी हो गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed