{"_id":"57034e9c4f1c1b565cc816b6","slug":"nit-srinagar-reopens","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईटी में लगने लगीं कक्षाएं, छात्र मांग कर रहे हैं माइग्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआईटी में लगने लगीं कक्षाएं, छात्र मांग कर रहे हैं माइग्रेशन
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 05 Apr 2016 11:25 AM IST
सार
- पुलिस और एनआईटी प्रबंधन द्वारा छात्रों की पूरी सुरक्षा का आश्वासन पहले से ही दिलाया गया है।
- मीर के अनुसार स्थानीय और गैर स्थानीय सभी छात्र कक्षाओं में मौजूद थे। सोमवार को भी एनआईटी में छात्रों में लड़ाई की बात को अफवाह बताया।
विज्ञापन
बवाल के बाद कैंपस में इकट्ठा हुए छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनआईटी में इंडिया-वेस्ट इंडीज सेमीफइनल मैच में इंडिया की हार के बाद मचा बवाल किसी हद तक शांत हो गया है। लेकिन अब भी कुछ छात्र हैं जो माइग्रेशन की मांग कर रहे हैं। पुलिस और एनआईटी प्रबंधन द्वारा छात्रों की पूरी सुरक्षा का आश्वासन पहले से ही दिलाया गया है।
विज्ञापन
एनआईटी के रजिस्ट्रार फ़याज़ अहमद मीर ने बताया कि सोमवार से एनआईटी में सामान्य रूप से कार्य शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि लगभग सभी कक्षाओं में छात्रों की मौजूदगी अच्छी खासी रही। सामान्य रूप से क्लास लगी। मीर के अनुसार स्थानीय और गैर स्थानीय सभी छात्र कक्षाओं में मौजूद थे। सोमवार को भी एनआईटी में छात्रों में लड़ाई की बात को अफवाह बताया।
विज्ञापन
कुछ गैर स्थानीय छात्र घटना से परेशान होकर राज्य से बाहर माइग्रेशन करवाना चाहते हैं। उनके अनुसार ऐसे हालातों से वह अपने आपको सुरक्षित नहीं समझते। हालांकि फिलहाल इसकी प्रबंधन द्वारा पुष्टि नहीं की गई। भारत की हार के बाद एनआईटी श्रीनगर में कुछ छात्रों ने आतिशबाजी की और जश्न मनाया था।
विज्ञापन
इसी दौरान जब गैर स्थानीय छात्रों ने इसका विरोध किया तो कुछ छात्रों ने पथराव शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख तुरंत एनआईटी प्रशासन ने संस्थान को अगले आदेश तक बंद रखने का नोटिस जारी किया था। बाद में एनआईटी प्रबंधन ने फैसले को वापस लेते हुए सोमवार से सामान्य कार्य शुरू करने का आदेश दिया था।