फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   nit srinagar: new dates announced for exam

NIT श्रीनगर: परीक्षा छोड़ने वालों के लिए नई तिथि घोषित

Mon, 18 Apr 2016 10:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 18 Apr 2016 10:31 AM IST
सार

  • 11 से 16 अप्रैल तक हुई माइनर-1 परीक्षा की समीक्षा की गई
  • माइनर-2 परीक्षा के कार्यक्रम में भी फेरबदल किया गया है
  • जांच के बाद कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सौंपी

विज्ञापन
nit srinagar: new dates announced for exam
- फोटो : Amar Ujala

विस्तार

एनआईटी श्रीनगर में विवाद के बाद परीक्षा छोड़ने वाले गैर कश्मीरी छात्रों के लिए परीक्षा की नई तिथि जारी कर दी गई है। अब यह परीक्षा 5 से 8 मई तक होगी। यह फैसला संस्थान के निदेशक प्रो. रजत गुप्ता की अध्यक्षता में सभी डीन, एचओडी, प्राक्टोरियल स्टाफ, कोआर्डिनेटर तथा रजिस्ट्रार की हुई बैठक में किया गया। 

विज्ञापन


इसमें 11 से 16 अप्रैल तक हुई माइनर-1 परीक्षा की समीक्षा की गई। यह कहा गया कि पहले ही यह फैसला किया जा चुका है कि जो छात्र इसमें शामिल नहीं हुए हैं उनके लिए अलग से परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा परीक्षा नियंत्रक की ओर से अलग से की जाएगी। 
विज्ञापन


माइनर-2 परीक्षा के कार्यक्रम में भी फेरबदल किया गया है। पहले यह परीक्षा 16 से 19 मई तक होनी थी। लेकिन, माइनर-1 के बाद माइनर-2 के लिए काफी कम समय मिल पाने के कारण अब यह परीक्षा 26 से 29 मई तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्षाएं 25 अप्रैल से शुरू करने का भी फैसला लिया गया। एक्सट्रा कैरिकुलर एक्टिविटीज (ईसीए) 18 से 22 अप्रैल के बीच होंगी। जरूरत पड़ेगी तो शनिवार को भी कक्षाएं चलाई जाएंगी। 

प्रो. रूही नाज बनीं कनवेनर

nit srinagar: new dates announced for exam
nit srinager - फोटो : Amar Ujala

एनआईटी प्रकरण की जांच के लिए डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ. अब्दुल लिमान की अध्यक्षता में गठित फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की ओर से सौंपी गई अंतरिम रिपोर्ट के बाद प्रो. राजिंदर अंबरदार की अध्यक्षता में स्टूडेंट्स ग्रीवांस रिड्रेसल कमेटी ने भी जांच की।

जांच के बाद कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। इस आधार पर डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ. अब्दुल लिमान के स्थान पर प्रो. रूही नाज को स्टूडेंट रिड्रेसल कमेटी का संयोजक सदस्य बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed