{"_id":"57317f494f1c1b160591a193","slug":"nit-and-neet-issue-is-resolved-mehbooba","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईटी तथा एनईईटी मामले को सुलझा लिया है: महबूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआईटी तथा एनईईटी मामले को सुलझा लिया है: महबूबा
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 10 May 2016 11:57 AM IST
विज्ञापन
NIT Srinagar
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि एनआईटी तथा एनईईटी मामले को राज्य सरकार ने पहले ही सुलझा लिया है। एनईईटी मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट पहले ही कह चुका है कि जम्मू-कश्मीर के स्पेशल स्टेटस का सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन
नागरिक सचिवालय में गार्ड आफ आनर के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कई तरह की आशंकाएं लोगों में अनावश्यक असमंजस तथा जनता में तनाव पैदा कर रही हैं। लोगों को आश्वस्त रहना चाहिए।
विज्ञापन
राज्य के हितों के विपरीत किसी भी कार्रवाई की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने घाटी में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने में लोगों से सहयोग का आह्वान किया ताकि राज्य में पर्यटकों का आगमन जारी रहे। कहा कि पर्यटन उद्योग राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। यह अस्थिरता और वर्ष 2014 की बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
कोई भी अफसोसनाक घटना जो पर्यटकों के आगमन तथा रोजमर्रा की जिंदगी पर नकारात्मक प्रभाव डालती है, दुर्भाग्यपूर्ण है। उनके पिता ने भाजपा से गठबंधन का ऐतिहासिक और कठिन फैसला किया था। यह फैसला राज्य के हितों तथा पहचान की रक्षा के लिए था न कि उसे नुकसान पहुंचाने के लिए।
चाहे पीडीपी हो या बीजेपी दोनों ने देश के संविधान के नाम पर शपथ ली है। ऐसे में उमर जैसे लोग अफवाहें फैलाकर दिग्भ्रमित नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि वे समझ नहीं पा रही हैं कि ऐसे मुद्दे गर्मी के समय में ही क्यों उठाए जाते हैं जब राज्य में काफी संख्या में पर्यटक आते हैं।
सर्दियों के समय में स्थितियां सामान्य रहती हैं और गर्मियों में बिगड़ जाती है। जब भी गर्मी आती है, अफवाहें फैलाकर टूरिस्ट सीजन को बिगाड़ने की कोशिश की जाती है।