{"_id":"230d26b7f37721a6c22bc6d41e6bb046","slug":"nine-died-in-kishtwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: गहरी खाई में गिरा वाहन, 9 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: गहरी खाई में गिरा वाहन, 9 की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, किश्तवाड़
Updated Wed, 09 Jul 2014 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किश्तवाड़-सिनथान-श्रीनगर मार्ग पर एक अनियंत्रित वाहन के गहरी खाई में गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी लोग जेएंडके भेड़ और पशुपालन विभाग के कर्मचारी थे। जिस सूमो (जेके 17-1840) में वे सफर कर रहे थे, वह विभागीय थी। सेना और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर लगभग छह सौ फुट गहरी खाई से मृतकों के शवों को निकाला।
विज्ञापन
बताया जाता है कि सुबह लगभग दस बजे उक्त वाहन सिनथान टाप होते हुए वारवां की ओर जा रहा था। जहां विभाग की ओर से पशुपालन से संबंधित एक विशेष शिविर आयोजित किया जाना था। मचराड़ी मोड़ के पास अचानक वाहन फिसला और सीधा गहरी खाई में जा गिरा।
विज्ञापन
दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद छात्रू पुलिस, मेडिकल टीम, सेना और आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। खाई से शवों को निकाल छत्रू प्राइमरी हेल्थ सेंटर और किश्तवाड़ जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मरने वालों में जिला भेड़ और पशुपालन अफसर डा. मोहम्मद रफीक अखून (57, किश्तवाड़), वीएएस डा. अमीर कमाल (30, किश्तवाड़), अब्दुल रहमान (58, छात्रू), इरशाद अहमद वानी (42, शेरी छात्रू), सुपरवाइजर रतलाल शर्मा (40, बेराभट्टा, किश्तवाड़), गुलाम अहमद (58, मूलर चिंगाम), असिस्टेंट स्टाकमैन दर्शन कुमार (52, सांबा), अब्दुल करीम (26, बलाना सिगडी) और ड्राइवर राकेश कुमार (40, लोइधर) शामिल हैं।
राज्यपाल एनएन वोहरा ने दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवार से सहानुभूति जताते हुए मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने भी घटना पर शोक जताते हुए मांग की कि प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिया जाए। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रेसीडेंट महबूबा मुफ्ती ने सड़क हादसे में मारे गए लोगों के प्रति गहरा शोक जताया है। साथ ही शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताई है।
प्रभावित परिवारों को एक-एक लाख रुपये
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हादसे में मारे गए लोगों के परिवार वालों को मदद के रुपये में एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि मारे गए लोगों को आत्मिक शांति प्रदान करें।