फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Meteorological Center: Monsoon arrived in Jammu and Kashmir and Ladakh 17 days ago, there is a possibility of rain in the coming days

मौसम विज्ञान केंद्र: जम्मू कश्मीर और लद्दाख में 17 दिन पहले आ गया मानसून, आगामी दिनों में बारिश की संभावना

Sun, 13 Jun 2021 10:55 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 13 Jun 2021 10:55 PM IST
सार

24 घंटों में जम्मू जिले में 37.6, बनिहाल में 32. 8, कटड़ा में 46. 0 एमएम बारिश रिकॉर्ड।

विज्ञापन
Meteorological Center: Monsoon arrived in Jammu and Kashmir and Ladakh 17 days ago, there is a possibility of rain in the coming days
जम्मू-कश्मीर में मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में इस बार 17 दिन पहले ही मानसून की दस्तक हो गई है। सामान्य तौर पर जम्मू-कश्मीर में मानसून तीस जून या एक जुलाई तक आता है, लेकिन पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में हुई भारी बारिश और आगामी दिनों में भी बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के निदेशक सोनम लोटस ने जम्मू-कश्मीर में मानसून के आगमन की पुष्टि कर दी।
विज्ञापन


पिछले 24 घंटों की ही बात करें तो जम्मू जिले में 37.6, बनिहाल में 32. 8 और कटड़ा में 46.0 एमएम के अलावा श्रीनगर में 7. 4, गुलमर्ग में 4. 2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। अन्य जिलों में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश में बारिश से तापमान में भी रिकॉर्ड गिरावट दर्ज हुई है।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के निदेशक सोनम लोटस का कहना है कि जम्मू-कश्मीर में इस बार 17 से 18 दिन पहले ही मानसून आ गया है। लोटस ने कहा कि मानसून ने 13 जून को दस्तक दी है। अब आगामी दिनों में होने वाली बारिश भी मानसून की बारिश की कहलाएगी। मानसून ने लद्दाख में भी दस्तक दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: वीकेंड पर पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार, होटलों में बुकिंग फुल, वाहनों में रात गुजारने को मजबूर लोग

जम्मू में सामान्य से 5.6 डिग्री गिरा तापमान
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में हुई बारिश से जम्मू जिले में सामान्य से 5. 6 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट आई है। जम्मू में अधिकतम तापमान 33. 4 डिग्री सेल्सियस रविवार को दर्ज हुआ। वहीं कटड़ा में दिन के अधिकतम तापमान में सामान्य से करीब 4. 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई हैं। यहां पर अधिकतम तापमान 31. 0 रिकॉर्ड हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed