{"_id":"62574ca937e71d1507523eb1","slug":"merciless-mother-a-nine-month-old-innocent-was-tortured-in-jammu-and-kashmir-samba-beaten-several-times-police-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरहम मां: जम्मू-कश्मीर के सांबा में नौ महीने के मासूम पर ढहाया जुल्म, कई बार पटका, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरहम मां: जम्मू-कश्मीर के सांबा में नौ महीने के मासूम पर ढहाया जुल्म, कई बार पटका, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Thu, 14 Apr 2022 03:50 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 14 Apr 2022 03:50 AM IST
सार
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। यूजर्स इस महिला की निंदा करते हुए इसे गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बच्चे को पीटती उसकी मां
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखते ही किसी का भी मन खराब हो जाएगा। वीडियो में एक महिला नौ महीने के मासूम बच्चे को बुरी तरह पीट रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
महिला बच्चे को बुरी तरह पीट रही है। बच्चा रोता जा रहा है लेकिन मां को उस पर बिल्कुल भी दया नहीं आ रही है। महिला उसका गला दबा रही है, उसे घूंसे, थप्पड़ मार रही है व उसे पटक भी रही है। पास बैठी एक अन्य महिला भी उसे बचाने की कोई कोशिश नहीं करती दिख रही है।
विज्ञापन
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। यूजर्स इस महिला की निंदा करते हुए इसे गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन