{"_id":"61462c3dbe28c715ab3bf8b6","slug":"mehbooba-mufti-bjp-has-ruined-the-country-will-not-participate-in-elections-until-370-is-restored","type":"story","status":"publish","title_hn":"महबूबा मुफ्ती: भाजपा ने देश को बर्बाद कर दिया, जब तक 370 बहाल नहीं होता नहीं लूंगी चुनाव में हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महबूबा मुफ्ती: भाजपा ने देश को बर्बाद कर दिया, जब तक 370 बहाल नहीं होता नहीं लूंगी चुनाव में हिस्सा
Sat, 18 Sep 2021 11:43 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:43 PM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जम्मू-कश्मीर राज्य का विकास मुफ्ती मोहम्मद सईद ने किया था, लेकिन भाजपा ने राज्य के लोगों को धोखा दिया और उन्हें गुलामी की ओर धकेल दिया, जिसे प्रदेश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की पीर पंजाल क्षेत्र की पांच दिवसीय यात्रा शनिवार समाप्त हो गई। इससे पहले शनिवार को कोटरंका में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महबूबा मुफ्ती ने कहा कि धर्म के आधार पर भारत को बांटने की भारतीय जनता पार्टी की नीति ने देश को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह तब तक चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगी, जब तक कि अनुच्छेद 370 को बहाल नहीं कर दिया जाता।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा देश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल रही है। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि यहां देश में लड़कियों की गरिमा को धूमिल किया जा रहा है और दोषियों के खिलाफ सत्तारूढ़ दल द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। लेकिन ये लोग अफगानिस्तान में महिलाओं के अधिकारों को लेकर बहुत चिंतित हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर राज्य का विकास मुफ्ती मोहम्मद सईद ने किया था, लेकिन भाजपा ने राज्य के लोगों को धोखा दिया और उन्हें गुलामी की ओर धकेल दिया, जिसे प्रदेश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी प्रदेश के हर वर्ग का मार्गदर्शन करती है और राज्य की पहचान बहाल करने के लिए अंत तक संघर्ष करेगी। पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा कि जम्मू-कश्मीर के युवा रोजगार की तलाश में ठोकर खा रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- डीजीपी: कश्मीर में आतंकियों को नहीं मिल रहे नए युवा, सोच-समझकर आगे बढ़ रहे यहां के बच्चे
लेकिन भाजपा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और अन्य कर्मचारियों को बर्खास्त करने में व्यस्त है, जो पहले से ही काम कर रहे थे। कोटरंका के मुद्दों पर कहा कि इस क्षेत्र के विकास के हर काम उनके कार्यकाल में शुरू किए गए थे, जो बताने की जरूरत नहीं है। पार्टीके मास्टर तस्सदुक हुसैन, तज़ीम डार, फारूक इंकलाबी, एहसान मिर्जा, शौकत अली ने भी संबोधित किया।