फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Lok Sabha Speaker: Interaction with the public representatives on the banks of Pangong lake, the soldiers reached Chushul also boosted their spirits

लोकसभा अध्यक्ष: पैंगोंग झील किनारे जनप्रतिनिधियों से किया संवाद, चुशुल पहुंच जवानों का भी बढ़ाया हौंसला

Sat, 28 Aug 2021 09:12 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sat, 28 Aug 2021 09:12 PM IST
सार

चुशुल पहुंचकर लोकसभा अध्यक्ष ने अग्रिम चौकी पर जवानों व सैन्य अधिकारियों से मुलाकात की। विपरीत परिस्थितियों और प्रतिकूल मौसम में भी देश की सेवा व रक्षा के लिए डटे इन जवानों के हौसले को बुलंद किया।

विज्ञापन
Lok Sabha Speaker: Interaction with the public representatives on the banks of Pangong lake, the soldiers reached Chushul also boosted their spirits
ओम बिरला - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दौरे के तीसरे दिन पूर्वी लद्दाख में सुरक्षा हालात की जानकारी ली। बॉर्डर पर तैनात जवानों का हौसला बढ़ाया। साथ ही पैंगोग झील किनारे लद्दाख के चुने हुए प्रतिनिधियों संग विभिन्न मुद्दों पर बात की। लोकसभा अध्यक्ष पंचायती राज संस्थानों की मजबूती के संबंध में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए हुए हैं।

विज्ञापन


पूर्वी लद्दाख के अग्रिम इलाके चुशुल पहुंचकर लोकसभा अध्यक्ष ने अग्रिम चौकी पर जवानों व सैन्य अधिकारियों से मुलाकात की। विपरीत परिस्थितियों और प्रतिकूल मौसम में भी देश की सेवा व रक्षा के लिए डटे इन जवानों के हौसले को बुलंद किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश को जवानों की बहादुरी पर नाज है।
विज्ञापन


पैंगोंग झील के किनारे उन्होंने चुशुल के निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने बताया कि अब विकास कार्य धरातल पर दिखने शुरू हुए हैं। लोकसभा अध्यक्ष ने विकास कार्यों पर जनप्रतिनिधियों की पैनी नजर रखने पर जोर देते हुए कहा कि केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद से लद्दाख में 200 से अधिक सांसदों ने दौरा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- हाजीपीर की लड़ाई: आज के ही दिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान को चटाई थी धूल, देखिए दुर्लभ तस्वीरें   

कई राष्ट्रीय स्तर की परियोजनाएं भी यहां शुरू हो रही हैं। केंद्रीय विश्वविद्यालय भी खुल गया है। लद्दाख अगले कुछ वर्षों में विकास की नई ऊंचाइयां छूएगा। उनके साथ लद्दाख के सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल भी थे। लोकसभा अध्यक्ष का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed