फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Lok Sabha Election 2024 Jammu And Kashmir Lok Sabha Chunav On Five Seats Polling and Results Date

Lok Sabha Election 2024: जम्मू-कश्मीर की पांच सीटों पर लोकसभा चुनाव का एलान, जानें किस सीट पर कब होगी वोटिंग

Sat, 16 Mar 2024 07:09 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: श्याम जी. Updated Sat, 16 Mar 2024 07:09 PM IST
सार

 Jammu Kashmir Lok Sabha Election 2024: निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान कर दिया है। चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर की पांच लोकसभा सीटों पर चुनाव की घोषणा कर दी है। 2019 के आम चुनावों में भाजपा ने लोकसभा की 3 सीटें जीती थी, जबकि 3 सीटें नेशनल कॉन्फ्रेंस के खाते में आई थी।
 

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Jammu And Kashmir Lok Sabha Chunav On Five Seats Polling and Results Date
जम्मू-कश्मीर लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान कर दिया है। जम्मू-कश्मीर में पांच लोकसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। पहले चरण में एक सीट पर, दूसरे चरण में एक सीट पर, तीसरे चरण में एक सीट पर, चौथे चरण में एक सीट पर और पांचवें चरण में एक सीट पर चुनाव होंगे। वहीं, पांचवें चरण में ही लद्दाख में भी मतदान होगा। जम्मू-कश्मीर में पहले छह लोकसभा सीटें थीं। लद्दाख के अलग होने के बाद अब जम्मू-कश्मीर में पांच लोकसभा सीटें बारामूला, श्रीनगर, अनंतनाग, जम्मू और उधमपुर बची हैं। 2019 में राज्य में पांच चरणों में मतदान हुआ था। 2019 के आम चुनावों में भाजपा ने लोकसभा की 3 सीटें जीती थी, जबकि 3 सीटें नेशनल कॉन्फ्रेंस के खाते में आई थी। 

विज्ञापन

 
चरण तारीख सीट
पहला चरण 19 अप्रैल 102
दूसरा चरण 26 अप्रैल 89
तीसरा चरण 7 मई 94
चौथा चरण 13 मई 96
पांचवां चरण 20 मई 49
छठा चरण 25 मई 57
सातवां चरण 1 जून 57

 

जम्मू-कश्मीर में भाजपा एनडीए गठबंध के साथ चुनवी मैदान में उतरेगी। फारुक अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली जम्मू-कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस पार्टी घाटी की तीन सीटों पर प्रत्याशी उतारने का एलान कर चुकी है। वहीं, महबूबा मुफ्ती की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी और कांग्रेस को लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन पांच सीटों पर होगा मतदान
पहला चरण- उधमपुर
दूसरा चरण- जम्मू
तीसरा चरण- अनंतनाग, राजौरी
चौथा चरण- श्रीनगर
पांचवा चरण- बारामूला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed