{"_id":"a83a2b8c263784eb251c9d70aef0cb58","slug":"youth-injured-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक फिसलने से घायल युवक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक फिसलने से घायल युवक
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
जम्मू-नई दिल्ली नेशनल हाईवे पर स्थित हटलीमोड़ चौक हादसों को न्योता दे रहा है। शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार बाइक अचानक फिसल जाने से बाइक सवार युवक बुरी तरह से घायल हो गया।
विज्ञापन
घायल युवक चौबीस वर्षीय शाबी निवासी गुरदासपुर पंजाब को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हो पाया।
इस पर अस्पताल प्रशासन ने उसे बेहतर इलाज के लिए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। हादसा सुबह आठ बजे हुआ। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।