फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Young man wandering from his destination due to intoxication

नशे के चलते युवा अपनी मंजिल से भटक रहा

विज्ञापन
Young man wandering from his destination due to intoxication
रामकोट। राजकीय मिडिल स्कूल नक्की में शनिवार को नशे के दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई। इस दौरान स्कूली बच्चों ने नशे के खिलाफ नारे लगाकर लोगों को नशे से दूर रहने की अपील की। शिक्षक अमित गुप्ता ने कहा कि समाज में नशे के बढ़ते प्रचलन से पड़ रहे दुष्प्रभावों से आज का युवा वर्ग अपनी मंजिल से भटकता जा रहा है।
विज्ञापन

आगे उन्होंने कहा कि नशा आदमी की बुद्धि का नाश कर देता है। वर्तमान में युवा नशे के प्रति आकर्षित हो रहे हैं। इसे लेकर उनमें नशे के खिलाफ जागरूकता पैदा करना जरूरी है। रैली में स्कूली बच्चों ने दारू पीना बुरी बीमारी, समझो अपनी जिम्मेदारी। नशा भगाओ, गांव बचाओ आदि नारे लगाकर ग्रामीणों को नशे के प्रति जागरूक करने का काम किया। स्कूली बच्चों ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर राजकीय मिडिल स्कूल नक्की से लेकर बालपुर चौक तक जागरूकता रैली निकाली। रैली में बाबू राम, मुल्ख राज मोहनलाल, रीना रानी, सुरभि गुप्ता, नीतू देवी और दीपिका बड्याल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed