फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Yoga training facility with Ayurvedic medicine

आयुर्वेदिक चिकित्सा के साथ मिलेगी योग प्रशिक्षण की सुविधा

विज्ञापन
Yoga training facility with Ayurvedic medicine
शहर के पारलीवंड स्थित आयुष विभाग के वेलनेस सेंटर पहले दिन के योग सत्र में योगाभ्यास करती स्थानीय - फोटो : KATHUA
कठुआ। जिला में लोगों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने वाले आयुष विभाग केे सभी वेलनेस सेंटरों पर आयुर्वेदिक चिकित्सा के साथ योग के माध्यम से अपने शरीर को चुस्त दुरुस्त बनाने का मौका मिलेगा। वीरवार को आयुष वेलनेस सेंटर वार्ड नंबर 10 परलीवंड में दैनिक योग सत्र की शुरुआत हो गई है।
विज्ञापन

पहले दिन शुरू होने वाले सत्र के दौरान आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेखा शर्मा की देखरेख में योग प्रशिक्षक अंकुश मोडेल ने विभिन्न आयु वर्ग के लोगों को योग के लाभ बताए और कुछ आसन-प्राणायाम की जानकारी दी। वहीं इस मौके पर सत्र में भाग लेने पहुंची महिलाओं को डॉ रेखा शर्मा ने बताया कि योग सही तरीके से जीवन जीने की कला है। अक्सर देखा जाता है कि खराब जीवन शैली के कारण हम कई प्रकार के असाध्य रोगों से ग्रस्त हो जाते हैं। स्वस्थ रहने के लिए हमें खुद तो अपने जीवन में योग को अपनाना है, साथ ही अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करना है। अब प्रतिदिन इस तरह के सत्र का सुबह 11 बजे से आयोजन किया जाना है।
विज्ञापन

वेलनेस सेंटरों पर मिलने वाली इस सुविधा के बारे में जिला आयुष अधिकारी डॉ. अजय टिक्कू ने बताया कि वेलनेस सेंटरों पर योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति आयुष निदेशक डॉ. मोहन सिंह के निर्देश पर हो रही है। जिसमें जिला के सभी 15 आयुष वेलनेस सेंटर पर उक्त सुविधा उपलब्ध होगी। अभी फिलहाल 8 सेंटरों पर योग प्रशिक्षक नियुक्त हो चुके है। अन्य पर भी जल्द ही प्रशिक्षकों को नियुक्त कर वहां नियमित तौर पर योग सत्र आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed