{"_id":"66e0ab68cd1290e3da016df9","slug":"yog-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-113055-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: योगासन में प्रतिभागियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को किया मंंत्रमुग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: योगासन में प्रतिभागियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को किया मंंत्रमुग्ध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। जम्मू-कश्मीर की खेल परिषद के सहयोग से शहर के लर्निंग टेंपल स्कूल में जारी योगासन प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों के बीच फाइनल मुकाबले हुए। इसमें प्रतिभागियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को मंंत्रमुग्ध कर दिया।
जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन कठुआ की ओर करवाई जा रही प्रतियोगिता का संचालन निर्णायक मंडल में शामिल अंग्रेज सिंह, मोनिका ठाकुर, रजनी वर्मा और स्नेहा शर्मा की देखरेख में किया गया, जबकि अंतिम निर्णय मुख्य निर्णायक राष्ट्रीय योग रेफरी सुनीता वर्मा ने दिया। इसमें 28 से 35 वर्ष आयु वर्ग के मास्टर्स ए के प्रदर्शन में दिव्या गुप्ता ने स्वर्ण, 18 से 28 वर्ष आयु वर्ग की सीनियर वर्ग में मोनिका वर्मा ने स्वर्ण और 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग की जूनियर ग्रुप में तान्या देवी ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग के जूनियर ग्रुप में अनमोल शर्मा ने रजत, दीपशिखा ने कांस्य पदक और कृष सिंह स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। 10 से 14 वर्ष आयु वर्ग के जूनियर गर्ल्स मुकाबले में संस्कृति ठाकुर को स्वर्ण, वृक्षा शर्मा को रजत व जाह्नवी शर्मा को कांस्य पदक और इसी आयु वर्ग के लड़कों के मुकाबले में मयम महाजन को स्वर्ण, रोहित को रजत और मोहम्मद अफजल को कांस्य पदक हासिल हुआ है।
प्रतियोगिता के दौरान 10 से 14 वर्ष के सब जूनियर वर्ग में आर्टिस्टिक पर प्रदर्शन के दौरान सवी महाजन और संस्कृति ठाकुर की जोड़ी ने स्वर्ण, तान्या देवी ने 14 से 18 वर्ष आयु की जूनियर वर्ग में स्वर्ण और 10 से 14 वर्ग के सब जूनियर वर्ग में सवी महाजन ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। लड़कों के आर्टिस्टिक एकल मुकाबले में कृष सिंह ने स्वर्ण, वासु सलगोत्रा ने रजत पदक हासिल किया है, जबकि योगा ग्रुप प्रदर्शन के दौरान यूनिवर्सल योगा सेंटर शिव नगर कठुआ ने स्वर्ण अपने नाम किया है। इसी तरह लर्निंग टेंपल स्कूल ने रजत पदक और जम्मू संस्कृति स्कूल ने कांस्य पदक हासिल किया। इस मौके पर राजकीय डिग्री कॉलेज की प्रो. रचना और जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी मंगत राम शर्मा मुख्य अतिथि रहे, जबकि राजकीय डिग्री कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य प्रो. पीके राव व चीफ लाइब्रेरियन गौरव दत्ता भी मौजूद रहे। उन्होंने सभी विजेताओं को सम्मनित किया।
विज्ञापन
सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र देकर किया प्रोत्साहित
इस दौरान सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। कॉलेज के शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रचना भगत ने कहा कि इस आयोजन में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की कुशलता और उत्साह देखकर खुशी हो रही है, जो वास्तव में योग के प्रचार के लिए उठाए जा रहे बेहतरीन कदमों का परिणाम है। उन्होंने प्रतिभागियों से योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए कहा। इस अवसर पर राष्ट्रीय योग एथलीट सुनीता वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर प्रतिभागियों में जबरदस्त उत्साह रहा है। उन्होंने बताया कि आज की गतिविधियों में 80 प्रतिभागी शामिल रहे हैं। इस मौके पर राम गोपाल अध्यक्ष, अशोक कुमार, अंग्रेज सिंह आयोजन सचिव, मोनिका ठाकुर उपाध्यक्ष, रजनी वर्मा कोषाध्यक्ष, निर्मल शर्मा और रिम्पी वाला सदस्य के अलावा चैंपियनशिप में निर्णायक अशोक कुमार, अंग्रेज सिंह, मोनिका ठाकुर, स्नेहा शर्मा और गीता परिहार मौजूद रहे।