फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   yog news

Kathua News: पांचवी जिला स्तरीय योगासन चैंपियनशिप का आगाज

विज्ञापन
yog news
कठुआ। जम्मू-कश्मीर की खेल परिषद के सहयोग से पांचवीं जिला स्तरीय योगासन चैंपियनशिप शहर के लर्निंग टेंपल स्कूल परिसर में शुरू हो गई है। पहले दिन जिला भर के 25 स्कूलों के 220 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर योगासन किया।
विज्ञापन


सोमवार को जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन कठुआ की ओर करवाई जा रही प्रतियोगिता का उद्घाटन स्कूल के चेयरमैन नरेश कुमार और प्रधानाचार्य पल्लवी हंस से किया। प्रतियोगिता के पहले दिन राष्ट्रीय योग रेफरी सुनीता वर्मा की देखरेख में आयोजित होने वाली गतिविधियों के दौरान छह वर्ष से 10 वर्ष तक के प्रतिभागियों को कैडेट, 10 वर्ष से 14 वर्ष तक के प्रतिभागियों को सब जूनियर, 18 वर्ष 28 तक के प्रतिभागियों को सीनियर, 28 वर्ष से 35 वर्ष तक के प्रतिभागियों को मास्टर-ए और 35 वर्ष से 45 वर्ष तक के प्रतिभागियों को मास्टर-बी श्रेणी में रखते हुए प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन


इस मौके पर योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन कठुआ के उपप्रधान अशोक मंगोत्रा ने बताया कि पहले दिन प्रतिभागियों के बीच विभिन्न आयु वर्ग के मुकाबले करवाए गए हैं, जिसके फाइनल मंगलवार को आयोजित किए जाएंगे। सभी योग गतिविधियों का संचालन निर्णायक मंडल में शामिल अंग्रेज सिंह, मोनिका ठाकुर, रजनी वर्मा और स्नेहा शर्मा ने किया, जबकि अंतिम निर्णय प्रतियोगिता के दौरान सुनीता वर्मा का होगा, जो इस पूरी प्रतियोगिता की मुख्य निर्णायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता के दौरान आयोजन कमेटी में गीता परिहार और रिम्पी वर्मा भी मौजूद रहीं। इसके अलावा प्रतियोगिता का प्रबंधन स्कूल की वरिष्ठ शिक्षिका बृज मोहिनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed