{"_id":"b8fd0ff682bf5ff9e4ec5f2a93794757","slug":"worship-of-gods-in-temples-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल देवी-देवताओं के पूजन को सजने लगे मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल देवी-देवताओं के पूजन को सजने लगे मंदिर
बिलावर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू संभाग देवी-देवताओं का धरती है। यहां हर गांव और नगर में किसी न किसी कुल देवी-देवता अथवा ग्राम देवता का मंदिर जरूर मिल जाएगा।
विज्ञापन
कुल देवी-देवताओं को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन उनकी देहरियों और मंदिरों पर वार्षिक मेल का आयोजन किया जाता है।
बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के दिन पर आयोजित होने वाली इन वार्षिक मेलों को सफल बनाने के लिए सब विभिन्न भागों में स्थित कुल देवी देवताओं के मंदिरों, देहरियों को सजाने का काम तेज हो गया है।
विज्ञापन
थडाकल्वाल गांव में उपाध्याय और सुंबड़िया राजपूत बिरादरी की मेल लगेगी। बिलावर में गुरुनाल स्थित बुआ की देहरी पर मस्की बिरादरी की मेल आयोजित होगी। इसकेअलावा अन्य कई गावों में विभिन्न बिरादरियों की मेल होगी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार इन धार्मिक स्थानों पर बुधवार की सुबह सबसे पहले हवन-यज्ञ अनुष्ठान कर मंगल कामना की जाएगी। इसके बाद बिरादरी की समस्याओं पर चर्चा होगी और दोपहर बाद प्रीति भोज होगा।