{"_id":"67b4e1f8ec1ae9559e05f09c","slug":"workshop-start-for-teachers-kathua-news-c-201-1-knt1006-117537-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: जिले के स्कूलों में समावेशी शिक्षा व्यवस्था बनेगी मजबूत, कार्यशाला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: जिले के स्कूलों में समावेशी शिक्षा व्यवस्था बनेगी मजबूत, कार्यशाला शुरू
विज्ञापन
समावेशी शिक्षा को लेकर आयोजित कार्यशाला में उपस्थित शिक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले के स्कूलों में समावेशी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। समग्र निदेशक व राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद जम्मू के मार्गदर्शन में नव आदर्श हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी मंगत राम शर्मा ने किया।
मंगलवार को कार्यशाला के उद्घाटन सत्र के दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी ने प्रतिभागियों को प्रेरित करते हुए कहा कि कार्यशाला में मिलने वाला प्रशिक्षण शिक्षकों को स्कूलों में आने वाले दिव्यांग विद्यार्थियों को मुख्यधारा में लाएगी। उन्होंने प्रतिभागियों से कहा कि वे जमीन स्तर पर आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए कोई कसर न छोड़ें और प्रशासन उनके साथ हर मुद्दे को हल करने के लिए तैयार है।
पंजीकरण और उद्घाटन के बाद शुरू होने वाले पहले सत्र में डॉ. कुलदीप राज दिव्यांग विद्यार्थियों के मुद्दों और उन्हें स्कूलों में लाने के तरीकों पर प्रकाश डाला। दूसरे सत्र में डॉ. शशि पॉल सिंह, ने प्रतिभागियों को हर चुनौती का सामना करने और दिव्यांग के मुद्दों को हल करने के लिए प्रेरित किया ताकि समावेशी शिक्षा का उद्देश्य पूरा हो सके। आज के तीसरे सत्र में रवि कुमार ने दिव्यांग विद्यार्थियों में विभिन्न प्रकार की विकलांगताओं और उन्हें पहचानने के तरीकों पर माड्यूल साझा किया।
विज्ञापन
इस मौके पर राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद जम्मू की अर्श कौर राज्य पाठ्यक्रम समन्वयक ने प्रतिभागियों को हर बच्चे की भलाई के लिए काम करने और यदि उनके स्कूलों या क्षेत्रों में विशेष रूप से विकलांग बच्चे हों तो उन पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अब से आप सभी अपने स्कूलों में विशेष शिक्षक होंगे क्योंकि आपके पास इस कार्यशाला का अनुभव हैं।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ व्याख्याता रमन शर्मा, कोर्स समन्वयक, डाइट बसोहली ने भी प्रतिभागियों को इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं वरिष्ठ व्याख्याता सुरिंदर मडयाल ने इस कार्यक्रम में मंच सचिव की भूमिका निभाई।