{"_id":"539c89450e6eb85b4ea3b6b092a1c26f","slug":"worker-protest-for-wage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहनताना न मिलने पर भड़के श्रमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहनताना न मिलने पर भड़के श्रमिक
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य आपूर्ति एवं जनवितरण विभाग के लिए पिछले कई दशकों से अस्थायी रूप से सेवाएं दे रहे श्रमिकों ने हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। श्रमिकों ने विभागीय नीतियों को लेकर जिला सचिवालय के समक्ष जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार काम करने के बावजूद विभाग द्वारा पिछले कई महीनों से मेहनताना जारी नही किया गया है। जिला के कठुआ, बसोहली, बिलावर, हीरानगर से आए सीएपीडी विभाग के श्रमिकों ने कहा कि विभाग ने उनके साथ भेदभाव का सिलसिला जारी रखा है।
विज्ञापन
नियमित रूप से सेवाएं देने के बावजूद भी उन्हें परिवार पालने के लिए मेहनताना नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि महंगाई के दौर में जहां एक दिन बिना पैसे के गुजारना मुश्किल है। तहसील स्तर के अधिकारियों को कई बार समस्या बताई गई, लेकिन कोई हल नहीं हुआ।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि जल्द उनकी मेहनताना राशि जारी नहीं की गई, तो जिला भर के श्रमिक हड़ताल पर चले जाएंगे। उन्होंने विभाग के सहायक आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में गणेश कुमार, सोहन लाल, तरसेम चंद, राजेश कुमार, रछपाल आदि लोग शामिल रहे।