{"_id":"62baf22db42f73ee500e2dc3e3c0b6b6","slug":"worker-protest-for-salary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन न मिलने पर भड़कीं कर्मी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन न मिलने पर भड़कीं कर्मी
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Wed, 24 Sep 2014 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ महीने से बिना वेतन काम कर रहीं मल्टी पर्पज फीमेल हेल्थ वर्करों का मंगलवार को गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने उपजिला अस्पताल पड़ोल में धरना देकर रोष जताया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आठ माह से बिना वेतन काम करने से अब उनके लिए गुजार-बसर करना मुश्किल हो रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया, तो वे काम पर आना बंद कर देंगीं।
धरने का नेतृत्व कर रही कांता देवी ने कहा कि आठ महीने एक लंबा वक्त होता है। इतने लंबे समय तक किसी आम कर्मचारी को वेतन न दिया जाए, तो वह घर खर्च और अपना गुजारा कैसे करेगा।
विज्ञापन
इसके बारे में सरकार को सोचना चाहिए, लेकिन सरकार गहरी नींद में सोई हुई है। कई बार इस बारे में जिला उपायुक्त और विभागीय अधिकारी को ज्ञापन दिया गया, लेकिन नतीजा हर बार कोरा आश्वासन ही मिला। ऐसे में घर चलाना मुश्किल हो रहा है। पोली देवी ने कहा कि उन्हें तो कई सारे कार्य करने होते हैं।
विज्ञापन
काम भी लिया जाए और उसके बाद उनका वेतन भी आठ महीनों तक रोका जाए इसके किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार उनकी मांग को इसी प्रकार का नजरअंदाज करती रही तो उन्हें मजबूरन उग्र रुख अपनाना होगा।
अस्पतालों में सारा काम वह संभालती हैं ऐसे में यदि वेतन जारी नहीं किया गया तो काम करना बंद कर देंगी। इस मौके पर आशा कुमारी, राशि देवी, विमला कुमारी आदि भी उपस्थित रहीं।