फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   won medal in international karatte competetion

अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में जीता मेडल

Fri, 13 Nov 2015 05:08 PM IST
बिलावर/अमर उजाला ब्यूरो
बिलावर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 13 Nov 2015 05:08 PM IST
विज्ञापन
won medal in international karatte competetion

अंतरराष्ट्रीय कराटे प्र्रतियोगिता में सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीत कर बिलावर के मोहित सिंह ने जम्मू-कश्मीर का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन


मोहित की इस बड़ी उपलब्धि पर वीरवार को उसके गांव कोटी में एक समारोह का आयोजन किया गया। यहां ग्रामीणों ने मोहित का जोरदार स्वागत किया।

राजस्थान के जयपुर शहर में आयोजित 16वीं अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में मोहित ने जर्मनी के  अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर सिल्वर मेडल जीता।

एक अन्य मुकाबले में उसने भूटान के खिलाड़ी को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता।  ब्लैक बेल्ट मोहित सिंह सुंबरिया पुत्र सुरजीत सिंह सुंबरिया इससे पहले भी कई राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिताओं में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

अपनी बिजली जैसे स्फू र्ति और आक्रामक दांव के माध्यम से वह अपने प्रतिद्वंद्वियों पर हमले के लिए जाना जाता है। इसके चलते ही उसे प्रदेश की हर टीम में स्थान दिया जाता है।
विज्ञापन


मोहित इस समय राजकीय डिग्री कालेज में आर्ट से स्नातक द्वितीय वर्ष में शिक्षा प्राप्त कर रहा है। उसके पिता सुरजीत सिंह सुंबरिया वन विभाग में फारेस्टर के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed