{"_id":"77d048e6d4ae1eef1f9583ca91e0df5a","slug":"won-medal-in-international-karatte-competetion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में जीता मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में जीता मेडल
बिलावर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2015 05:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय कराटे प्र्रतियोगिता में सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीत कर बिलावर के मोहित सिंह ने जम्मू-कश्मीर का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
मोहित की इस बड़ी उपलब्धि पर वीरवार को उसके गांव कोटी में एक समारोह का आयोजन किया गया। यहां ग्रामीणों ने मोहित का जोरदार स्वागत किया।
राजस्थान के जयपुर शहर में आयोजित 16वीं अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में मोहित ने जर्मनी के अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर सिल्वर मेडल जीता।
एक अन्य मुकाबले में उसने भूटान के खिलाड़ी को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता। ब्लैक बेल्ट मोहित सिंह सुंबरिया पुत्र सुरजीत सिंह सुंबरिया इससे पहले भी कई राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिताओं में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
अपनी बिजली जैसे स्फू र्ति और आक्रामक दांव के माध्यम से वह अपने प्रतिद्वंद्वियों पर हमले के लिए जाना जाता है। इसके चलते ही उसे प्रदेश की हर टीम में स्थान दिया जाता है।
विज्ञापन
मोहित इस समय राजकीय डिग्री कालेज में आर्ट से स्नातक द्वितीय वर्ष में शिक्षा प्राप्त कर रहा है। उसके पिता सुरजीत सिंह सुंबरिया वन विभाग में फारेस्टर के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन