फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Women gathered in the city to shop for Karva Chauth

करवा चौथ को लेकर शहर में खरीदारी करने उमड़ी महिलाएं

विज्ञापन
Women gathered in the city to shop for Karva Chauth
शहर के मुख्य बाजार स्थित एक दुकान में शृंगार का सामान खरीदती महिलाएं। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। करवाचौथ के नजदीक आने के साथ पति की लंबी आयु के लिए रखे जाने वाले पूर्व की तैयारियां इन दिनों जोरशोर से शुरू हो गई है। जिसके कारण अब तक बाजार में दिखने वाला महंगाई का असर भी छूमंतर हो गया है। व्रत से जुड़े सामान खरीदने के लिए शहर के बाजार में इन दिनों महिलाओं का बोलबाला देखा जा रहा है। महिलाएं व्रत की पूजा में इस्तेमाल होने वाले सामान के साथ शृंगार के लिए चूड़ियों व अन्य सौंदर्य प्रसाधनों की खरीदारी में व्यस्त दिख रही हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन भर शहर के मुख्यबाजार में बड़ी संख्या में महिलाओं की भीड़ देखी गई। जिसके कारण कपड़े, मनियारी से लेकर आभूषण, मिठाईयों की दुकानों में दिन भर भीड़ जुटी रही। वहीं इस दौरान काफी संख्या में सुहागिनों ने अपने साज- शृंगार के लिए शहर के विभिन्न ब्यूटी पार्लरों का रुख किया तो कुछ ने अपने शृंगार में कोई कमी न रहे इस लिए सड़कों के किनारे बैठने वाले मेंहदी लगाने वाले कलाकारों से अपने हाथों को सजवाती देखी गई। हजारों की संख्या में पहुंची महिलाओं के कारण बाजार में दिन भर जाम की सी स्थिति बनी रही। वहीं दुकान पर भारी संख्या में आने वाले ग्राहकों के कारण दुकानदार भी उत्साहित रहे।
विज्ञापन

मेंहदी के प्रति दिखा क्रेज
करवा चौथ के लिए सबसे अधिक भीड़ मेहंदी लगाने वालों के पास दिखी। बाजार में महिलाएं मेहंदी लगाने के लिए घंटों इंतजार करती रही। वहीं, मेहंदी लगाने वालों ने भी इस मौके को देख कर मेहंदी लगाने की दरें दोगुना तक बढ़ा दिए है। इस दौरान वह महिलाओं से एक हाथ पर 250 रुपये से लेकर फुल मेहदी के 15 सौ रुपये तक मेहंदी लगाने के वसूल रहे थे। बावजूद इसके महिलाओं की लंबी कतारें दिनभर मेहंदी वालों के पास लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्यूटी पार्लरों से लिया जा रहा है एप्वाइंटमेंट
अब तक थमे रहे ब्यूटी पार्लर के कारोबार ने भी करवाचौथ के चलते रफ्तार पकड़ ली है। हालात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि करवा चौथ के लिए सुहागिनों को एडवांस बुकिंग करवानी पड़ रही है। वहीं शहर में कई ब्यूटी पार्लर करवाचौथ स्पेशल ऑफर के तहत महिलाओं को शृंगार करवाने के लिए लुभा रहे हैं। जहां दो से पांच हजार तक के पैकेज भी दिए गए हैं। इसमें हेयर कटिंग, फेशियल, पेडीक्योर आदि शामिल हैं।

महिलाओं को लुभा रही फैंसी सूट और साड़ियां
इस करवाचौथ पर महिलाओं को रंगबिरंगे फैंसी और साड़ियां पंसद आ रही हैं। वहीं तैयारियों के अंतिम दिनों में काफी संख्या में महिलाएं इन दिनों सिले सिलाए डिजाएनर सूटों की खरीददारी करने के दिन भर एक दुकान से दूसरे दुकान की खाक छान रही हैं। ताकि उनका परिधान इस बार सबसे स्पेशल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed