फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Wheat sowing completed on 800 kanals of land ahead of tarbandi

तारबंदी के आगे 800कनाल भूमि पर गेहूं की बुआई का काम पूरा

विज्ञापन
Wheat sowing completed on 800 kanals of land ahead of tarbandi
हीरानगर। भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर तारबंदी के आगे 19 वर्षों के बाद 15 दिसंबर को किसानों की ओर से शुरू किया गया खेती का काम जारी है। चक चंगा और छन्न टांडा में अब तक 800 कनाल भूमि पर गेहूं की बुआई हो चुकी है। कृषि विभाग के सहयोग से पहले चरण में यहां कुल डेढ़ सौ एकड़ भूमि पर गेहूं की बुआई की जाएगी।
विज्ञापन

तारबंदी के आगे खेती के लिए किसानों को प्रेरित करने के लिए जिला प्रशासन ने किसानों से कई बैठकें की थी। उसके बाद कुछ किसानों ने यहां खेती करने के लिए अपने नाम दर्ज कराए। पहले दिन किसान बीएसएफ के जवानों की सुरक्षा के बीच भी डरते हुए खेती कर रहे थे, जबकि जवान बार-बार उनका हौसला बढ़ा रहे थे। कुछ दिन खेती का काम चलने के बाद अब किसान जहां बेखौफ होकर जुताई कर रहे हैं। हर रोज नए किसान खेती के लिए अपने नाम दर्ज करा रहे हैं। कृषि विभाग की ओर से किसानों को यहां खेती के लिए मुफ्त बीज और खाद उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed