{"_id":"6154bed18ebc3e02db47a94f","slug":"welcome-kathua-news-jmu2447204108","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं उम्र भर लोगों की सेवा करूंगी- खुशबू भगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैं उम्र भर लोगों की सेवा करूंगी- खुशबू भगत
विज्ञापन
अपनी पार्टी का दामन थामने के बारे में प्रतिक्रिया देती खुशबू भगत, संवाद।
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। भले ही मायने में रास्ता बदला है, लेकिन मेरी मंजिल आज भी वही है। मैंने लोगों की सेवा के लिए राजनीति को अपनाया है। और उम्र भर मैं लोगों की सेवा करती रहूंगी। ये बातें कांग्रेस छोड़कर अपनी पार्टी में शामिल हुईं नेत्री खुशबू भगत ने बुधवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहीं।
बिना नाम लिए कांग्रेस के नेताओं पर निशाना साधते हुए खुशबू ने कहा कि कुछ नेता अपनी पार्टी को धोखे में रखते हैं। वह उनमें से नहीं हैं। इसलिए, उन्होंने कांग्रेस को छोड़कर अपनी पार्टी का दामन थामा है। उन्होंने अपने दादा को अपनी प्रेरणा बताते हुए कहा कि भले ही राजनीति में उनकी भूमिका एक सरपंच तक सीमित रही हो, लेकिन उन्होंने हमेशा लोगों की बात की। वह भी अपने राजनीतिक जीवन में लोगों के लिए संघर्ष करना चाहेंगी।
वहीं, पार्टी के जिला प्रधान पूर्व विधायक प्रेम लाल ने खुशबू भगत के पार्टी में शामिल होने पर खुशी जताते हुए कहा कि एक युवा नेता के तौर पर खुशबू भगत काफी मुखर हैं। जिनका लोगों के साथ अच्छा जुड़ाव है, और वह उनके लिए काम करने के लिए तत्पर हैं। ऐसे में पार्टी में उनका आगमन काफी अच्छा है। इससे पार्टी में युवाओं का जुड़ाव और ज्यादा बढ़ेगा। साथ ही महिला होने के नाते वह महिलाओं के मुद्दों को भी अच्छी तरह से उठा सकेंगी। उनके आने से पार्टी की लोगों में लोकप्रियता और बढ़ेगी। कार्यक्रम के दौरान खुशबू के दर्जनों समर्थकों ने भी अपनी पार्टी का दामन थामा।