फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   weather

सूखी सर्दी में हुआ इजाफा

विज्ञापन
weather
कठुआ। जिले में सूखी सर्दी में इजाफा होता जा रहा है। हालात यह हैं कि एक ओर जहां मौसम विभाग ने इस सप्ताह अंत तक बारिश न होने का पूर्वानुमान जारी कर दिया है। वहीं रात के पारे में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार को सीजन की सबसे सर्द रात दर्ज की गई। कठुआ शहर में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। वहीं जिले के पहाड़ी इलाकों में पारा शून्य से भी नीचे गिरने लगा है। बनी सब डिवीजन के कई इलाकों में सुबह ओस की बूंदें जमने लगी हैं।
विज्ञापन

बिलावर और बसोहली के इलाकों में सुबह कोहरे से सामान्य जनजीवन प्रभावित होने लगा है। कठुआ के मैदानी इलाको में भी सर्दी अब अपने शबाब पर आती जा रही है। सूर्यदेव की किरणों को सुबह देर तक हल्के बादल जहां रोकने लगे हैं, वहीं शाम ढ़लने के साथ ही सर्दी जोर पकड़ने लगी है। पहाड़ी इलाकों में लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन

सुबह और शाम को छाने लगी धुंध
बिलावर। उपमंडल के निचले इलाकों में इन दिनों सुबह और देर शाम के समय सर्दी का असर बढ़ने लगा है। कई दिन से तापमान में हो रही गिरावट से वातावरण में नमी का असर महसूस किया जा रहा है। दोपहर के समय में धूप खिलने पर लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिलती है। देर शाम पारा 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने से ठंड का असर सुबह और शाम के समय ही महसूस होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्य उदय होने से पहले वातावरण में कोहरा छाया रहता है, जिसके बाद सुबह 11 बजे के करीब धूप खिलने पर कोहरे से निजात मिलती है। कई गांवों में लोगों को सुबह और शाम के समय ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते हुए भी देखा जा रहा है। इलाके के वरिष्ठ नागरिकों के अनुसार आगामी पखवाड़े तक ठंड में और अधिक इजाफा होने के आसार नजर आ रहे हैं। बारिश न होने से और सूखी ठंड पड़ने से शाम ढलने से पहले पहले ही सभी बाजार सुनसान दिखाई देने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed