फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   water problem

Kathua News: ट्यूबवेल से चुराई केबल, 19 लाइनों की पेयजल सप्लाई ठप

विज्ञापन
water problem
कठुआ। शहर के पटेल नगर स्थित जलशक्ति विभाग के ट्यूबवेल को चोरों ने निशाना बनाते हुए वहां मोटर चलाने के लिए लगाई गई केबल पर हाथ साफ कर लिया है। शनिवार की रात को हुई इस घटना के चलते ट्यूबवेल से जुडी 19 लाइनों में रविवार को पानी की सप्लाई ठप हो गई है। भीषण गर्मी के मौसम में हुई इस घटना से हजारों लोगों के कंठ प्यासे ही रहे।
विज्ञापन

ट्यूबवेल के ऑपरेटर जीवन शर्मा ने बताया कि स्टेशन पर मात्र दो ऑपरेटर नियुक्त होने के कारण यहां रात के समय कोई भी उपलब्ध नहीं होता है। बीती रात भी वही स्टेशन पर अपनी ड्यूटी पर थे। वे रात 10 बजे के बाद ट्यूबवेल को बंद करके चले गए थे और सुबह चार बजे के बाद जब ट्यूबवेल पर आए तो वहां लगा ताला टूटा था। अंदर जाने पर पता चला कि स्टार्टर से मोटर को जाने वाली करीब आठ मीटर केबल वहां से काट ली गई है, जबकि स्टार्टर की इनपुट केबल को भी काटने का प्रयास किया जा रहा था। स्टेशन में हुई चोरी की इस घटना की जानकारी उन्होंने विभाग के उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद सहायक अभियंता ने स्टेशन का दौरा किया है। फिलहाल केबल कटने से ट्यूबवेल से होने वाली पानी की सप्लाई ठप हो गई है।
विज्ञापन

इस मौके पर मौजूद पूर्व पार्षद रविंद्र सिंह पठानिया ने शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि जलशक्ति विभाग के ट्यूबवेल में केबल की हुई चोरी की इस घटना से करीब 10 हजार की आबादी को पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जलशक्ति विभाग के सहायक कार्यकारी अभियंता राजकुमार भगत ने बताया कि ट्यूबवेल में हुई चोरी की घटना के बाद उनकी पहली प्राथमिकता वहां से पानी की आपूर्ति को बहाल करना है। रविवार को विभाग का स्टोर बंद होने के कारण स्टेशन को चालू नहीं किया जा सकता है। सोमवार को स्टेशन को चालू किया जाएगा। इसके अलावा चोरी की घटना की जानकारी भी कार्यकारी अभियंता के माध्यम से पुलिस को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed