{"_id":"67c20fd0795836277602acee","slug":"water-level-increase-in-ujj-river-kathua-news-c-201-1-knt1008-117852-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: 70 हजार क्यूसेक से ऊपर पहुंचा उज्ज दरिया का जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: 70 हजार क्यूसेक से ऊपर पहुंचा उज्ज दरिया का जलस्तर
विज्ञापन
उज्ज दरिया का बढ़ा जलस्तर। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बिलावर से लेकर हीरानगर के बीच 90 एमएम तक बारिश, अभी चार दिन और खराब रहेगा मौसम, फसलों के लिए भी एडवाइजरी जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले में मूसलाधार बारिश का दौर पिछले तीन दिन से जारी है। पहाड़ी इलाकों में जमकर हुई बारिश के बीच अभी राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने मौसम खराब रहने और आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में किसानों के लिए भी एडवाइजरी जारी की गई है।
पिछले तीन दिन में बिलावर से लेकर हीरानगर तक के क्षेत्रों में 90 एमएम तक बारिश दर्ज की गई है। वहीं, कठुआ शहर और आसपास शुक्रवार शाम तक 63.5 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है। सबसे ज्यादा पानी का बहाव उज्ज दरिया में दर्ज किया गया। यहां शुक्रवार दोपहर दो बजे तक अधिकतम 70 हजार क्यूसेक पानी के बहाव के बाद जलस्तर घटना शुरू हुआ। संगम पर बनी में सेवा और खाद नाला भी उफान पर है। उधर, लगातार जारी बारिश के बीच अंदर के इलाकों में फसलों का अब नुकसान पहुंचने का अनुमान है।
कृषि विज्ञान केंद्र कठुआ ने हीरानगर और नगरी क्षेत्र के किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है। कृषि विज्ञान केंद्र प्रमुख डॉ. विशाल महाजन ने बताया हीरानगर के क्षेत्रों में अधिक बारिश से खेतों में फसल कई जगह गिर गई है। किसानों को तत्काल खेतों से पानी की निकासी के प्रबंध सुनिश्चित करने होंगे अन्यथा फसल को भारी नुकसान हो सकता है। फिलहाल शनिवार से मंगलवार तक मौसम खराब रहने का अनुमान है।