फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   waether,kathua news

पहाड़ी इलाकों में बारिश के बाद फिर प्रचंड हुई गर्मी, जिले में पारा 41 पार

विज्ञापन
waether,kathua news
कठुआ/बिलावर। जिले के पहाड़ी इलाकों में वीरवार को हुई बारिश के बाद शुक्रवार को प्रचंड धूप से फिर गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। मैदानी इलाकों में 41 डिग्री पार कर चुके पारे ने परेशानियां बढ़ा दी हैं। चिलचिलाती धूप और लू चलते से दिन भर लोग बेहाल हुए। दोपहर को सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। इक्का-दुक्का वाहन ही गुजरते नजर आए। पंखे और कूलर भी प्रचंड गर्मी से राहत नहीं दिला पा रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच लू के थपेड़ों ने सामान्य जनजीवन प्रभावित कर दिया है। स्कूल जाने वाले बच्चों पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ रहा है। गर्मी से बचने के लिए युवा और बच्चे ड्रीमलैंड पार्क में राहत की डुबकी लगाने पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले में लगातार दूसरे दिन पारे में उछाल दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लू चलने से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। ऊपर से बिजली कटौती आग में घी का काम कर रही है। उधर, मौसम विभाग ने जिले के पहाड़ी इलाके बनी, डुग्गन और लोहाई मल्हार में 16 से 18 मई के बीच बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed