{"_id":"614241448ebc3e35f95d3b91","slug":"vollyball-and-football-match-kathua-news-jmu2437312124","type":"story","status":"publish","title_hn":"हायर सेकेंडरी स्कूल हट्ट ने जीते कबड्डी व वॉलीबाल के मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हायर सेकेंडरी स्कूल हट्ट ने जीते कबड्डी व वॉलीबाल के मुकाबले
विज्ञापन
जोन स्तरीय इंटर स्कूल खेल प्रतियोगिता के कबड्डी मुकाबले में भाग लेते खिलाड़ी, संवाद।
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसोहली। मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को जोन स्तरीय इंटर स्कूल टूर्नामेंट की शुरूआत हुई। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन स्कूल बसोहली के प्राचार्य रमन शास्त्री ने किया। इसमें 12 स्कूलों के 156 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
अंडर-14 वर्ग में खो-खो का मुकाबला गवर्नमेंट मिडल स्कूल बसोहली और गवर्नमेंट मिडिल स्कूल घघरोड के बीच हुआ। इसमें 16 अंकों से घघरोड की टीम ने जीत हासिल की। इसी तरह वॉलीबाल मुकाबले में शाहरा और डोडला की टीमें भिड़ीं, जिमसें मिडल स्कूल डोडला विजेता रहा। उधर, कबड्डी मुकाबले में रहन ने 5 अंकों से बसोहली को हराकर धूल चटाई।
इधर, अंडर-17 वर्ग के वॉलीबाल मुकाबले में हायर सेकेंडरी स्कूल हट्ट ने हायर सेकेंडरी स्कूल द्रमण को 2-1 के सेट से मात दी। हायर सेकेंडरी स्कूल हट्ट ने कबड्डी मुकाबले में भी हायर सेकेंडरी स्कूल पलाख को 3 अंकों से हराकर अपना परचम लहराया। मुख्य वक्ताओं ने फाइनल मुकाबलों में भाग लेने वाले व जीत दर्ज करने वाले प्रतिभागियों की हौसलाफजाई की।