{"_id":"61df2db7fb926854282d79f1","slug":"vivekananda-is-the-inspiration-of-youth-kathua-news-jmu251783160","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं विवेकानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं विवेकानंद
विज्ञापन
कठुआ में कार्यक्रम के दौरान स्वामी विवेकानंद को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते भाजयुमो कार्यकर्?
- फोटो : KATHUA
कठुआ। राष्ट्रीय युवा दिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की कठुआ इकाई की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनमोहन पंगोत्रा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दर्जनों कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर फूलमाला अर्पित कर उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस मौके पर युवा कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मनमोहन पंगोत्रा ने कहा हिंदू हृदय सम्राट स्वामी विवेकानंद जो लाखों युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। उनका सनातन धर्म और संस्कृति के प्रचार प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने भारतीय संस्कृति का परचम पूरे विश्व में लहराया। जिसके लिए हर भारत वासी उनका कोटि कोटि नमन करता है। वहीं, जिला महामंत्री मयंक भगोत्रा ने उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए को दोहराते हुए कहा हम सब को स्वामी जी कि कही हुई बातों को अपने जीवन में अपनाकर उनके दिखाए गए मार्ग पर चलना चाहिए। जिला उपाध्यक्ष रोहित शर्मा ने कहा ये स्वामी जी की शिक्षा का ही असर था, कि भारत की गुलामी के समय में लोगों के अंदर राष्ट्रवाद की भावना को बल मिला और इस भावना ने ही लोगों में एकता स्थापित की। जिसने गुलामी की जंजीरों को तोड़कर भारत की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी सदस्य संजय शर्मा, अंग्रेज सिंह, जिला मीडिया इंचार्ज नमन खजुरिया, कठुआ मंडल महामंत्री अपुल, मंडल उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, कठुआ मंडल सचिव अंशु सिंह व अन्य उपस्थित रहे।