{"_id":"68a62a41b6a09d83c60cd5ae","slug":"visited-flood-affected-areas-and-assured-relief-and-restoration-kathua-news-c-201-1-knt1008-123237-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत और पुनर्स्थापना का दिलाया भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत और पुनर्स्थापना का दिलाया भरोसा
Thu, 21 Aug 2025 01:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
दिलवां गांव में मंडलायुक्त के साथ ट्रैक्टर पर पहुंचा प्रशासनिक अमलाजागरूक पाठक
कठुआ। मंडलायुक्त रमेश कुमार ने आज कठुआ जिले के बादल फटने और बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने हालात का जायजा लिया और चल रहे राहत एवं पुनर्स्थापना कार्यों की समीक्षा की।
सिडको घाटी में स्थापित राहत शिविर में उन्होंने जोड़ गांव के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की, जहां हालिया आपदा में पांच लोगों की जान गई थी। मंडलायुक्त ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। साथ ही उपायुक्त कठुआ को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में सड़क संपर्क जल्द से जल्द बहाल किया जाए। इसके बाद मंडलायुक्त ने दिलवां गांव का दौरा किया, जहां बाढ़ के कारण सड़क ढांचे और बस्तियों को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, जलशक्ति विभाग और बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंताओं को निर्देश दिए कि वे आपसी समन्वय से आवश्यक सेवाओं की बहाली शीघ्र करें।
मंडलायुक्त ने राजकीय मेडिकल कॉलेज कठुआ में जोड़ और जंगलोट के घायल व्यक्तियों से भी मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान आईजीपी जम्मू भीम सेन, डीआईजी जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज शिव कुमार शर्मा, सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
लोगों का हाल जानने पहुंचे डीसी चोटिल हुए
जिला में उपायुक्त का पद संभालने के बाद से ही लोगों के बीच राहत और पुनर्वास व्यवस्था में जुटे डीसी कठुआ राजेश शर्मा बुधवार को घायल हो गए। दिलवां क्षेत्र में मंडलायुक्त के साथ दौरे पर गए डीसी ट्रैक्टर से उतरते समय चोटिल हुए। इस दौरान उनके हाथ में चोट आई। जीएमसी में जांच के दौरान उनकी हड्डी में फ्रेक्चर बताया गया है। कठुआ में बादल फटने के बाद से ही लगातार प्रशासन दिन और रात के समय लोगों के बीच पहुंचा हुआ है।