फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Visit

मंडलायुक्त का बिलावर दौरा

विज्ञापन
Visit
कठुआ। मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर ने बुधवार को बिलावर उपमंडल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ बातचीत करते हुए लोगों की समस्याएं सुनी। सुकराला माता मंदिर पहुंचे मंडलायुक्त ने माथा टेकने के बाद बारीदारों के साथ मुलाकात कर उनकी समस्याओं और मांगों को भी सुना।
विज्ञापन

मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए सराय भवन और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए मंडलायुक्त ने एडीसी बिलावर को यात्रियों के लिए वाटर कूलर, हाई मास्क लाइट, शौचालयों के निर्माण, आदि सुविधाओं में सुधार के दायरे पर काम करने का निर्देश दिया। एडीडीसी कठुआ पुनीत गुप्ता को माता सुकराला तीर्थ को समर्पित एक वेब पेज विकसित करने, तीर्थयात्रियों को सभी आवश्यक जानकारी प्रदान करने, प्रसाद के ऑनलाइन ऑर्डर करने और दान करने की सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग बिलावर के विश्रामगृह में पहुंचे मंडलायुक्त ने रेस्ट हाउस में एक बैठक की, जिसमें नगर समिति के अध्यक्ष उमा कांत बसोत्रा, डीडीसी सदस्य बिक्रम सिंह, डीडीसी सदस्य मांडली नीरू राजपूत, बीडीसी अशोक कुमार सपोलिया, एडीसी संदेश कुमार शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर समिति अध्यक्ष ने सीआरपीएफ बैरक को अस्पताल से अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने से संबंधित मुद्दों पर प्रकाश डाला। एडीसी ने डिव कॉम को अवगत कराया कि इसके लिए प्रस्ताव पहले ही प्रस्तुत किया जा चुका है। मंडलायुक्त ने एडीसी को क्षेत्र का उचित सीमांकन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि निकासी विनियमित तरीके से की जा सके। स्थानीय प्रतिनिधियों ने मंडलायुक्त को अवगत कराया कि बिलावर में ऐतिहासिक महा बिकेलेश्वर मंदिर में विकास की अपार संभावनाएं हैं। डिव कॉम को आश्वासन दिया कि एएसआई अधिकारियों ने जल्द से जल्द एक टीम को संरक्षित स्थल पर भेजने को कहा गया है।

डीडीसी बिलावर बिक्रम सिंह ने एसडीएच बिलावर के लिए ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट और नर्सिंग क्लास बैच शुरू करने की मांग की। उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं और जनता को आश्वासन दिया कि उनकी सभी जायज मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed