फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   villagers protest against wine shop

शराब की दुकान खोलने पर हाईवे जाम

Sat, 16 Jan 2016 01:39 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 16 Jan 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
villagers protest against wine shop

चड़वाल में शराब की दुकान खोलने के विरोध में लोगों का गुस्सा स्थानीय

विज्ञापन
प्रशासन के खिलाफ फूट पड़ा। लोग प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर उतर आए और एक घंटे तक जमकर हंगामा किया।

लोगों के गुस्से को देखते हुए मौके पर पुलिस कर्मचारियों ने आकर दुकान को बंद करवाया और दुकान के अंदर रखी शराब हटवा दी।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि कुछ दिन पहले चड़वाल में शराब की दुकान खोलने का प्रयास किया गया था तो छन्न दितयाल गांव के लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर घंटों जाम लगाकर इसका विरोध किया था। इसके बाद प्रशासन द्वारा दुकान पर ताला जड़ दिया गया था।

शराब की दुकान खोलने वालों ने शुक्रवार को चड़वाल से करीब 500 मीटर पूर्व की ओर एक नई दुकान खोलने का प्रयास किया, जिसे आम लोगों ने एक बार फिर से विफल कर दिया।

हाईवे पर प्रदर्शन कर रहे चंदवा के लोगों ने कहा कि शराब की दुकान को वे चौक के आसपास नहीं खुलने दिया जाएगा। लोगों ने कहा कि स्थानीय प्रशासन भी जानता है कि लोगों का गुस्सा शराब की दुकानों के खिलाफ है।

लेकिन प्रशासन इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है। हर बार शराब की दुकान खोलने वाले एक स्थान से दूसरे स्थान पर दुकानों को शिफ्ट कर रहे हैं, लेकिन इस पर न तो प्रशासन ध्यान दे रहा है और न ही पुलिस।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई बार लोगाें को यातायात खोलने के लिए कहा, लेकिन लोगों को गुस्सा थमने का नाम ही नहीं ले रहा था।

लोगों के गुस्से को देखते हुए पुलिस ने दुकान के मालिक के साथ बात की और उसके बाद सारा सामान वापस गाड़ियों में भरवाकर दुकान को खाली करवाया। पुलिस ने लोगों को आश्वासन दिया कि इस क्षेत्र में शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी, जिसके बाद लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को खोल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed