फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Villagers Face Problems Due to Power Cutt

Kathua News: महानपुर से बनी तक बिजली कटौती से लोग रहे परेशान

विज्ञापन
Villagers Face Problems Due to Power Cutt
-आज भी राहत नहीं, कठुआ हीरानगर में प्रभावित रहेगी बिजली की आपूर्ति
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। 33केवी लाइन में जरूरी मरम्मत कार्य के चलते शनिवार को जिले के आधे पहाड़ी इलाके में बिजली गुल रही। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। महानपुर से लेकर बसोहली, शीतलनगर से बनी और डुग्गन तक के इलाके में सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक बिजली की कटौती रही।
जानकारी के अभाव में जहां व्यवसाय प्रभावित हुआ, वहीं दिनचर्या भी असर पड़ा। शनिवार सुबह बिजली विभाग ने तय शेड्यूल के मुताबिक महानपुर से 33 केवी और अन्य लाइनों में जरूरी मरम्मत कार्य के चलते बिजली कटौती की। दिन में आठ घंटे की कटौती ने लगभग सौ किलोमीटर क्षेत्र में आम जनजीवन और व्यवसाय को भी प्रभावित किया। साइबर कैफे से लेकर आटा चक्की, वेल्डिंग से लेकर बिजली से चलने वाले उपकरणों के काम प्रभावित रहे। उधर, रविवार को जिले के मैदानी इलाकों में लोगाें को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। बिजली विभाग के शेड्यूल के मुताबिक रविवार को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक कठुआ शहर, कालीबाड़ी, शहीदी चौक, पटेल नगर, शास्त्री नगर, पीएचई और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन

वहीं सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक लोगेट (औद्योगिक क्षेत्र), कुमरी कठेरा, एमईएस जंगलोट, आईआईडीसी, गोविंदसर, चंगरान, नगरी, पाली, नाइसर पेपर मिल और आस-पास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। हीरागनर के इलाकों में रविवार को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक कट्टल-ब्रह्मना, कट्टल-गुज्जरां, शेरपुर, लौंडी और आस-पास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अतिरिक्त शीतलनगर, बनी, डुग्गन, बसोहली, महानपुर, जेएनवी, पीएचई, समान जंदरोटा और आस-पास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक नरायणपुर, बरनोटी, फ्लोट, महिचक, सक्ता चक और आस-पास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक लोगेट उद्योग, सहार, शेर कोटला, कुमरी, कठेरा, बोरा, भेड़ ब्लोर और आस-पास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed