फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Vicky XI Pathankot team reached the semi-finals

विक्की इलेवन पठानकोट की टीम सेमीफाइनल में पहुंची

विज्ञापन
Vicky XI Pathankot team reached the semi-finals
कठुआ। शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी 10वीं पुलिस मार्टियर्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में क्वार्टर फाइनल मुकाबलों का आगाज हो गया है। पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में विक्की इलेवन पठानकोट ने एसपीजे गुड़गांव को पांच विकेट से कड़ी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। जिसे देखने के लिए मैदान में बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पहला क्वार्टर फाइनल मैच विक्की इलेवन पठानकोट और एसपीजे गुड़गांव के बीच खेला गया जिसमें विक्की इलेवन पठानकोट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद एसपीजे गुड़गांव ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 08 विकेट के नुकसान पर 102 रनों का लक्ष्य रखा। जिसमें टीम के सबसे प्रमुख बल्लेबाज राहुल राठी ने अपने प्रदर्शन को एक बार फिर दोहराते हुए 40 गेंदों में एक चौके की मदद से 25 रन बनाए। 103 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी विक्की इलेवन पठानकोट के खिलाड़ियों ने शुरू से ही अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी करने का क्रम जारी रखा। जिसके कारण उन पर एसपीजे गुड़गाव के गेंदबाज अपना प्रभाव नही जमा सके। इस दौरान विक्की इलेवन पठानकोट की टीम ने 18.2 ओवर में सिर्फ 5 विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य को प्राप्त कर जीत हासिल की। विक्की इलेवन की ओर सबसे प्रभावीशाली बल्लेबाज राहुल शर्मा रहे। जिन्होंने 25 गेंदों का सामना करते हुए 23 रन टीम के खाते में जोड़े जिसमें 02 महत्वपूर्ण चौके शामिल रहे। वहीं, कुंवर ने 27 गेंदों पर एक चौके के साथ 21 रन बनाए। इस तरह विक्की इलेवन पठानकोट ने एसपीजे गुड़गांव को 05 विकेट से हराकर जीत हासिल की। यह नॉकआउट आधार पर खेले जा रहे इस मैच के साथ विक्की इलेवन पठानकोट ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। जबकि राहुल शर्मा को उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

आयोजकों ने बताया कि सोमवार को प्रतियोगिता के तहत दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। जिसमें पहला मैच लाल बहादुर शास्त्री क्रिकेट अकादमी नई दिल्ली और कृष्णम इलेवन अमृतसर के बीच और दूसरा मैच लाइफ केयर लखनऊ और स्पोर्ट्स क्लब जालंधर के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed